संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मकर संक्रांति महोत्सव 16 जनवरी और वसंत पंचमी महोत्सव 21 जनवरी को प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा फोटोग्राफी, पेंटिंग, मूर्ति कला, शास्त्रीय नृत्य और गायन सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। पहली बार विभागीय स्तर पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े कलाकारों, विशेष रूप से दिव्यांग कलाकारों, को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें मंच प्रदान करना है। इच्छुक कलाकार आवेदन जिला कला संस्कृति कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
BYTE :- श्रीमती स्नेहा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहरसा।




