अगलगी की घटना में घर जलकर राख, दो मवेशी की भी मौत, विधवा पर टूटा दुखों का पहाड़!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरिया पंचायत अंतर्गत सोनरे गांव में देर रात आग लगी की घटना में स्वर्गीय किशन मुखिया की पत्नी मोसोमात गुजरी देवी की दो गाय, दो बकरी और चार बोरी अनाज समेत पूरा घर जलकर खाक हो गया। मोसामात गुजरी देवी ने बताई है कि मजदूरी करके वर्षों की कमाई के बाद मवेशी घर बनाई थी और मवेशी पाल कर जीवन यापन कर रही थी। देर रात अगलगी की घटना में वर्षों की कमाई देखते ही देखते एक ही रात में बर्बाद हो गया। तकरीबन ढाई से तीन लाख का नुकसान होने की बात बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी लखनौर थाना पुलिस और कर्मचारी को दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस एवं पंचायत कर्मचारी घटना स्थल पर पहूंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय श्री राम मंडल ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह करते हुए पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मुआवजा देने को लेकर आग्रह किया है। आग लगने से पीड़ित परिवार के उपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। आगे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा को लेकर मोसोमात गुजरी देवी परेशान हैं।

Join us on: