सहरसा नगर निगम में सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, सफाई व्यवस्था प्रभावित।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर गए सफाई कर्मी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले 15 महीनों से ईपीएफ की राशि नहीं मिली है। सफाई कर्मियों की मांग है कि उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए। इसके साथ ही वेतन वृद्धि, सेवा नियमितीकरण और बकाया वेतन भुगतान सहित अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौके पर सदर विधायक आई.पी. गुप्ता नगर निगम परिसर पहुंचे और धरनारत सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नगर आयुक्त और मेयर से बातचीत कर मामले के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

BYTE :- सदर विधायक आई.पी. गुप्ता

Join us on: