रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल:- समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में मो0 तारिक, प्रभारी, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा कुल 43 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सतीश रंजन, भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, अनित कुमार, निदेशक, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


