फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- अपर समाहर्ता, सुपौल की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला के नगर भवन में किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी जिले के सभी रैयत कृषकों का बनाया जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों का भी फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार किया जाना है।
अपर समाहर्ता, सुपौल द्वारा निर्देश दिया गया कि इस कार्य को कैंप मोड में संपादित किया जाए, जिसमें सभी हल्का कर्मचारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अंचलाधिकारी अपने स्तर से नियमित समीक्षा करेंगे, ताकि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सके। सभी संबंधित कर्मियों को विभागीय निर्देशों के आलोक में समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), सुपौल, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी हल्का कर्मचारी एवं सभी किसान सलाहकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व, प्रक्रिया एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना ताकि जिले के सभी कृषकों को योजनाओं का लाभ ससमय मिल सके।

Join us on: