अरविंद कुमार की रिपोर्ट

इस वक्त कि एक बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ पुलिस के कार्यशैली के खिलाफ मृतक RTI कार्यकर्त्ता विपिन अग्रवाल की विधवा पत्नी ने पुलिस के समक्ष ही आत्महत्या का प्रयास किया है ।
विधवा मोनिका देवी ने पुलिस के समक्ष ही अपने हाथ का नस काट लिया है । हलाकि पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया है । लेकिन परिजन व् स्थानीय लोग अभी भी सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ।
घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बजार की है ।
आपको बतादें कि आज लगभग 22 दिन होने को है RTI कार्यकर्त्ता विपिन अग्रवाल के हत्या के । लेकिन अभी तक पुलिस इस हत्या के पूरी गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है । हालांकि की इस हत्या में कुछ लोगो को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है बावजूद इसके परिवार वालो का कहना है कि मुख्य अभियुक्त अभी पुलिस गिरफ्त से बहार है ।
बताया जाता है कि इस हत्या के पीछे जमीन का विबाद है । जहाँ कुछ लोग अवैध तरीके से जमीन अतिक्रमण किये हुए है और इसी का खुलासा विपिन अग्रवाल ने किया था जिसमे आज से कुछ दिन पहले अतिक्रमण वाले जमीन पर बने पेट्रॉल पम्प को प्रशासन द्वारा शील कर दिया गया है लेकिंन प्रशासन उस जमीन को अबतक अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पाई है जिसको लेकर RTI कार्यकर्त्ता द्वारा बार बार आवाज उठाया जा रहा था लेकिन पुलिस का भी मानना है कि कुछ स्थानीय बड़े व्यवसाइयों ने मिलकर विपिन अग्रवाल के आवाज को हमेशा के लिये बंद करवा दिया ।
इसी बिंदु पर अनुसंधान के तहत पुलिस ने एक बड़े व्यवसाई व् बीजेपी के नेता को भी हिरासत में लाकर पूछ ताछ की थी और फिर P R बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया गया है । बहरहाल इस पुरे घटनाक्रम में परिवार वालो ने नामजद मामला दर्ज नहीं कराया है जिससे पुलिस अभी अनुसंधान कर ही रही है । बावजूद इसके पीड़ित परिवार का गुस्सा पुलिस के प्रति फुट गया और अब सभी लोग सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं और मौके पर एसपी और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे है । इस बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच आक्रोशितों को समझाने में जुटी हुई है ।




