रिपोर्ट – शाहिद रजा!
सीतामढ़ी- एक नव विवाहिता ने आपसी कलह के कारण फंदे लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव की है।घटना की जानकारी मिलते ही नानपुर थाने की पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठा गांव निवासी
ललन यादव ने बताया कि लगभ डेढ़ साल पहले अपनी पुत्री पूजा की शादी नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली वार्ड 13 निवासी प्रकाश रॉय के पुत्र राजू कुमार से हिन्दू रीति रिवाज से किया था।शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गया। बीती रात मुझे जानकारी मिली कि मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो गया है।जब अपनी पुत्री के घर पहुंचा तो देखा कि वह मृत पड़ी है।उसके गले में काला निशान पड़ा हुआ है और सर के पीछे चोट की वजह से खून भी निकल रहा है।




