रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
कांटी विधायक अजीत कुमार का ढेवहा व बीरपुर में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह, कहा चुनाव जीतते ही जनता की रुके हुए कार्य दफ्तरों में होने लगी तेजी गति से
क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को आनंदित व सुखः,चैन स्थापित करना है पहली प्राथमिकता में
कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार का बुधवार को ढेवहा व बीरपुर में 51 किलो का बड़े माला पहनाकर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की उनके चुनाव जीतते ही जनता की रुके हुए सभी कार्यों स्थानीय सरकारी दफ्तरों में तेजी गति से होने लगीं है। क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा की क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को आनंदित व सुखः , चैन स्थापित करना ही पहली प्राथमिकता में है जिसे वे इस कार्य को सर्वप्रथम कर रहे हैं।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के कांटी प्रखंड व मड़वन प्रखंड एवं नगर परिषद कांटी क्षेत्र के लुंगी गंजी में रहने वाले लोगों को अब सरकारी दफ्तरों में जाने पर पूरी तरह सम्मान दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के पहले जनता से जो वादा किया था कि सबसे पहले गरीब – गुरबों का कार्य होगी उस वादे पर अब पूरी तरह खरा उतर रहे हैं, चुनाव जीतने के बाद जनता के सभी कार्य को तेजी गति से करवा रहे हैं। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के महान जनता ने चुनाव में समर्थन देकर उनका सबसे बड़ा सम्मान कर एक बड़ी जिम्मेदारी को सौप दिया है जिसके लिए वे सभी का आजीवन आभारी है, वे अब जनता के सभी कार्यों को कराने व क्षेत्र के विकास करके उनके दायित्व को निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ही किशुनपुर से ढेवहां में सड़क निर्माण नहीं होने की मामले की जानकारी पर श्री कुमार ने कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार को दूरभाष पर बात कर एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को कहा जिस पर उन्होंने इस बात पर अपनी सहमति जताया एवं कार्य को करवाने की बात को कहा। क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने स्थानीय विद्यालय में चारदिवारी का निर्माण एवं और जनता की अन्य समस्या आने के मामले पर कहा कि वे सभी कार्य को करेंगे। विधायक अजीत कुमार ने बीरपुर में धान की खरीदारी पैक्स के माध्यम से नहीं होने पर इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर मौके पर ही उपस्थित पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने को कहा एवं इस मामले से उन्होंने जल्द वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात को कहा। उन्होंने कहा कि कांटी व मड़वन क्षेत्र में जिन पैक्स में धान की खरीदारी नहीं हो रही होगी उन सभी पैक्स की जानकारी संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों को देंगे ताकि किसानों की धान की खरीदारी जल्द से जल्द हो सके। उन्होंने बीरपुर में जनता के सहमति से ही कई विकास के कार्य को करवाने की बात को भी कहा। उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र के जनता के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित है और इसी भावना से वे लगातार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर नगर पार्षद चंदन पांडे , जदयू नेता कारी साहू , सामाजिक कार्यकर्ता शिबू चौधरी, गुड्डू चौधरी, ललन पांडेय, मनोज शर्मा, रविंद्र चौधरी , सुजीत कुमार, सरोज कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, विद्या भूषण नयन, नथुनी तिवारी, कृष्ण मोहन उर्फ टिंकू, रोहन कुमार उर्फ बंटी शाही, जिला पार्षद आभा ठाकुर, पूर्व सरपंच राम नगीना राय, सुरेंद्र सिंह, यशवंत कुमार उर्फ जय बाबू, गजाधर पटेल , संजय शाही , प्रभाकर शाही उर्फ टुन्नू बाबू, रामदेव शाही, हरिंदर पटेल, तारकेश्वर साह, रामानंद शाही, विजय शाही उर्फ मुन्ना, पैक्स अध्यक्ष दीपक शाही, बृजेश शाही, गुड्डू शाही, सुरेंद्र सिंह, सुमन कुमार सिंह, पवन कुमार, सतीश कुमार साह , बलराम कुमार, चंदन साह, हरिंदर पटेल समेत संबंधित क्षेत्र के सैकड़ो स्थानीय लोगों भी उपस्थित थे।




