प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के अंजनी कुमार मिश्र की विदाई समारोह!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के अंजनी कुमार मिश्र के विदाई समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री ने दी शुभकामनाएं

रांची।प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, अंजनी कुमार मिश्र को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं गई।

प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्मंजूनाथ भजन्त्री

झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही। उन्होंने नवागत अधिकारियों को प्रमंडल के विकास एवं जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहें:-प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटा नागपुर), अंजनी कुमार मिश्र ।

प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटा नागपुर), श्री अंजनी कुमार मिश्र, की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री, ने विशेष रूप से भाग लिया और श्री अंजनी कुमार मिश्र को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी श्री अंजनी कुमार मिश्र के लंबे प्रशासनिक करियर की सराहना की। आयुक्त दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (जिसमें रांची, लोहरदग्गा, गुमला, सिमडेगा तथा खूंटी जिले शामिल हैं) के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में वर्षों तक कुशलतापूर्वक कार्य किया। उनके कार्यकाल में प्रमंडल के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विधि-व्यवस्था के रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा, अंजनी कुमार मिश्र जी का प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रमंडल ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं तथा भविष्य की सभी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटा नागपुर), अंजनी कुमार मिश्र ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही। उन्होंने नवागत अधिकारियों को प्रमंडल के विकास एवं जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की सलाह दी।

विदाई समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त को स्मृति चिन्ह, शॉल तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Join us on: