रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया पंचायत स्थित पौना गांव में बीती रात अज्ञात करण से लगी भीषण आग में एक चार चक्के की वाहन सहित दो पशु बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है। जिस से पीड़ित गृह स्वामी राजीव कुमार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ मानो टूट पड़ा है। आग लगने को लेकर स्थानीय लोगों सहित गृह स्वामी ने बताया है कि खाना खाकर सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे की आग लगने को लेकर बगल के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जब तक लोग मौके पर पहुंचते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया था। आग पर नियंत्रण पाने को लेकर लोगो के द्वारा प्रयास किया जाने लगा। काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता घर में रखे एक चार चक्का वाहन जल कर राख हो गया वहीं घर में बांधे एक सात महिने की गर्भवती गाय और एक बछिया आग की तेज लपटो में झुलस जाने से बुरी तरह घायल हो गया है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से दो से ढाई लाख रुपए मूल्य के सामान जल कर राख हो जाने की बात बताई जा रही है। वही लोगोंका कहना है की पीड़ित परिवार का एकमात्र सहारा उक्त चार चक्का वाहन ही था। जिसे चला कर वे अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थें। उक्त कमाई के एक मात्र सहारा जल जाने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। आग लगने को लेकर संबंधित अरेर थाना को लिखीत आवेदन पीड़ीत गृहस्वामी द्वारा दिया गया है। जिस से प्रभावित परिवार को उचित सरकारी लाभ मिल सकें।




