रिपोर्ट- संतोष चौहान
सुपौल :- जिला खनन पदाधिकारी, सुपौल द्वारा त्रिवेणीगंज, जदिया क्षेत्र में स्थित चिमनी भट्टों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रम पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज भी उपस्थित थे।
निरीक्षण में मिट्टी के उपयोग से संबंधित खनन नियमों तथा भट्टों में कार्यरत श्रमिकों से जुड़े श्रम कानूनों के अनुपालन की समीक्षा की गई। भट्टा संचालकों को प्रत्येक श्रमिक का श्रम कार्ड बनवाने, बाहर से आए (प्रवासी) श्रमिकों की पहचान एवं प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने तथा चिमनी भट्टों में मिट्टी के प्रयोग हेतु विधिसम्मत माइनिंग प्लान तैयार कर स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
पाई गई कमियों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं स्पष्ट किया गया की नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




