:- रवि शंकर अमित!
बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ (2025–2030) कार्यक्रम के अंतर्गत निश्चय–7 ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से बिहार विकास मिशन के उप मिशन निदेशक (आधारभूत संरचना) श्री गोपाल कुमार के द्वारा आज बेगूसराय जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
उप मिशन निदेशक द्वारा बेगूसराय सदर प्रखंड के पचम्बा पंचायत सरकार भवन में आम नागरिकों से सुझाव प्राप्त किया गया।
साथ ही नगर परिषद बीहट के वार्ड नंबर 13 ठाकुरीचक दुर्गा स्थान के प्रांगण में शहरी क्षेत्र के नागरिकों से सुझाव प्राप्त किया।
इस अवसर पर विकास मिशन के उप मिशन निदेशक (आधारभूत संरचना) श्री गोपाल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, नवाचार तथा संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने हेतु जमीनी स्तर से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना है।
इसके तहत ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों तथा विभिन्न हितधारक समूहों से सीधा संवाद किया जा रहा है, जिससे उनकी दैनिक समस्याओं, अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जा सके।
इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा आवश्यक संस्थागत परिवर्तनों को लेकर जनता से सुझाव प्राप्त गया है।
मौके पर जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन) श्री विश्वजीत कुमार आदि उपस्थित थे।




