सहरसा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है जहां मंडलकारा में कैदी की हत्या का आरोप परिजन ने लगाया है,कैदी सुनील साह की गला रेतकर हत्या का आरोप परिजन लगा रहे है।रेप केस मामले में 22 महीने से मंडलकारा में बंद था। वहीं मंडलकारा प्रशासन के और से कोई भी पदाधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं थे वहीं कई बार संपर्क करने के बाबजूद भी कोई फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे। इस बाबत मृतक कैदी सुनील साह के भाई की मानें तो रेप के झूठे मुकदमे में फंसाया गया था जो लगभग 22 महीने से जेल में बंद था आज अचानक जेल से फोन आया उनका भाई का तबियत खराब है सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है जब सदर अस्पताल पहुंचे तो भाई मृत था और गला रेता हुआ था जो हत्या किया गया है। वहीं पूरे मामले में जेल प्रशासन के कोई भी अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं थे। वहीं सदर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

BYTE :- पिंटू साह मृतक कैदी का भाई
BYTE :- मृतक का माता

Join us on: