बेगूसराय डीएम ने सदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 26.12.2025 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बेगूसराय सदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण एवं जनसुनवाई किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बैठक की गई।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया, इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों के योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, अंचल कार्यालय आदि विभागों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही चिकित्सक समय पर पहुंचे, इसके लिए सिविल सर्जन को औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने लंबित आयुष्मान कार्ड को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सदर प्रखंड क्षेत्र में एक मॉडल विद्यालय बनाने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल बनाने के लिए विद्यालय चिन्हित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एंव प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया, साथ ही पंचायत स्तरीय कर्मी प्रत्येक दिन पंचायत भवन जाय, इसको सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कर्मियों का रोस्टर पंचायत भवन पर लगाने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को यह जानकारी हो, कि पंचायत स्तरीय कर्मी किस-किस दिन पंचायत कार्यालय आयेंगे।
इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की एवं उनकी समस्याओं को सुना।

लडुआरा पंचायत समिति सदस्य द्वारा बताया गया कि लडुआरा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में नल-जल योजना का पानी नहीं आता है। सूजा पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने पंचायत के विभिन्न योजनाओं की समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया, जिसपर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों के साथ जनसुनवाई किया गया। जहां आम लोगों द्वारा राशन कार्ड सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने त्वक्षण संबंधित पदाधिकारी को उपरोक्त आवेदन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय पार्ट-3 से सभी को अवगत कराया एवं इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, सहायक समाहर्ता, बेगूसराय, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगूसरा सदर, अंचल अधिकारी, बेगूसराय सदर सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on: