बगैर किसी नोटिस के राबड़ी आवास किया जा खाली, बना चर्चा का विषय!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

.राज्य सरकार ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रावड़ी देवी को सरकारी दूसरा घर आवंटन कर दिया था।

इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की राबड़ी देवी को वर्तमान सरकारी 10 सर्कुलर आवास खाली करना पड़ेगा।

कल देर रात में राबड़ी देवी के आवास का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ सामानों को ले जाए जा रहा है। अभी तक सरकार के तरफ से राबड़ी देवी को आवास खाली करने का कोई नोटिस नहीं मिला है।अभी तक सरकार की ओर कोई नोटिस नहीं मिलने बावजूद सामान निकालना सबके समझ से परे है।
राबड़ी देवी के सरकारी आवास का जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ गाड़ियां रावड़ी आवास के अंदर घुस रही हैं और कुछ सामानों को वहां से निकाल कर बाहर ले जाया जा रहा है ।हालांकि सूत्र इस पूरे मामले में कुछ कंफर्म नहीं कर पा रहे हैं लेकिन सवाल सीधा यह है कि क्या राबड़ी देवी के घरों से सामान कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा है।

Join us on: