359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना साहिब में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज, 26 दिसंबर को गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला जो अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब पहुंचेगा।

नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुआई में झूलते निशान साहिब के साथ सजे रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी होगी। श्रद्धालु सड़कों पर जल छिड़काव और पुष्प बरसा कर स्वागत करेंगे। स्कूली बच्चों का मार्च पास्ट और बैंड-बाजा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

27 दिसंबर को तख्त साहिब में मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जहां दीवान हाल में विशेष कीर्तन दरबार सजेगा और संगत गुरु की महिमा में निहाल होगी।

Join us on: