रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
आज अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, सुश्री कृतिका मिश्रा द्वारा वार्ड संख्या 22, मलिक टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड संख्या 22, गोगरी जमालपुर में स्थित सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य अति शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को इसका समुचित लाभ मिल सके।




