रिपोर्ट- अमित कुमार!
शशि थरूर का बिहार दौरा, राजनीति नहीं संस्कृति और विरासत पर दिया जोर।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर बिहार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने साफ कहा कि उनका यह दौरा किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं था। शशि थरूर ने बताया कि वे बिहार में संस्कृति, इतिहास और धरोहर से जुड़े स्थलों को देखने और कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्य से आए थे।
दौरे के दौरान शशि थरूर ने बापू टावर और आज सुबह बिहार म्यूजियम का भ्रमण किया। उन्होंने बिहार म्यूजियम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह दुनिया के बेहतरीन म्यूजियमों में शामिल है। शशि थरूर ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है और यहां देखने के लिए बहुत कुछ है।
उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने बिहार में देखा, उससे वे बेहद प्रभावित हुए हैं। शशि थरूर ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को पाटलिपुत्र आना चाहिए, बिहार म्यूजियम और बापू टावर जरूर देखना चाहिए, क्योंकि ये स्थल वास्तव में देखने लायक हैं।
बाइट:
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस




