:- रवि शंकर अमित!
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
••
सीबीसी, पटना द्वारा महाराजा महाविद्यालय, आरा में आज (दिनांक 24/12/25 – बुधवार) से 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन संजय सिंह टाइगर, माननीय मंत्री, श्रम संसाधन सह युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया।
आरा/पटना, 24 दिसम्बर, 2025
महाराजा महाविद्यालय, आरा के प्रांगण में आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा दिनांक 24 से 26 दिसम्बर 25 तक ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर आयोजित होने वाले 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ संजय सिंह टाइगर, माननीय मंत्री, श्रम संसाधन सह युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ, भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव आदित्य विजय जैन, पदम् श्री पुरुस्कार से सम्मानित भीम सिंह भवेश, राष्टृपति द्वारा नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित अनिता गुप्ता, बिहार महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ हुलेस मांझी, आरा डाक अधीक्षक आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि इस जगरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि समाज सभी वर्ग सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस तीन दिवसीय जागरुकता अभियान तहत डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा आदि सुविधा ऑनस्पॉट प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवम धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर, विभाग के नवल किशोर झा, राजू कुमार, राकेश कुमार सहित विभागीय लोक सांस्कृतिक कलाकार व अन्य मौजूद रहे।
प्रकु।




