बेगूसराय- बेखौफ़ अपराधियों ने घर के पास ही युवक को मार दी गोली, गंभीर हालत में ईलाजरत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव की है। घायल युवक की पहचान सांख गांव के रहने वाले विनय कुमार शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनय कुमार शर्मा अपने घर के पास था। तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने के बाद विनय कुमार शर्मा खून से लटपट होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहाँ जमा हो गये, तब तक में अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये, ग्रामीणों ने तुरंत विनय कुमार शर्मा को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां गंभीर अवस्था में ईलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट अभी तक नहीं हो पाया है कि बदमाशों में विनय कुमार शर्मा को किस लिए गोली मारी है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बाइट- परिजन

Join us on: