:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत ब्यूटी पार्लर संचालिका पर तेजाब अटैक मामले का पुलिस ने उद्वेदन किया है। एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एसिड अटैक मामले का उद्वेदन किया गया है, पीड़िता के फर्दवयान के आधार पर कांड संख्या 476/25 दर्ज की गई थी मामले को लेकर कई बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा था। पीड़िता के साथ जा रही दोनों महिलाएं नीतू देवी और सुमन देवी के द्वारा घटना करवाई गई थी। पीड़िता का नीतू देवी के साथ पूर्व का विवाद है नीतू देवी को अपने पति कुंदन मिश्रा और पीड़िता के साथ अवैध संबंध का शक था, इसी को लेकर पूर्व में विवाद भी हो चुका है। वहीं सुमन देवी, नीतू देवी के यहां कपड़ा साफ करने का काम करती है दोनों ने मिलकर पीड़िता पर तेजाब फेंकने का षड्यंत्र रचा और मोहम्मद अहसान को सुपारी दी। बाइक सवार दोनों अपराधियों में से एक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मद अहसान के रूप में हुई है, सीडीआर और अनुसंधान के क्रम में नीतू देवी और मोहम्मद अहसान के संपर्क की बात सामने आई है घटना के समय तक यह दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। छापामारी के क्रम में नीतू देवी के घर से सन्तानवे हजार रुपए नगद, तीन मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। छापामारी के क्रम में मोहम्मद अहसान के घर से तेजाब से जला हुआ कपड़ा बरामद हुआ है, जिसे घटना के समय इस्तेमाल किया गया। वही शीशे की एक बोतल बरामद की गई है बरामद साक्ष्य को एफएसएल को भेजा जा रहा है। नीतू देवी के घर से बरामद सन्तानवे हजार रुपए घटना को अंजाम देने वाले मोहम्मद अहसान को देने के लिए रखी हुई थी। चाट खिलाने के बहाने दोनों महिलाओं ने पीड़िता को उस रास्ते से लेकर गई थी और सामने से बाइक सवार दो अपराधी आकर बेगूसराय जाने का रास्ता पूछता है जिसके बाद दोनों महिलाओं ने पीड़िता की ओर इशारा किया और दोनों अपराधियों ने इशारे को समझकर घटना को अंजाम दिया। मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और मोहम्मद अहसान की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है वहीं घटना में शामिल दूसरे अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है।
बाइट- आनंद कुमार सिंह, एसडीपीओ-1 बाढ़




