रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का उद्घाटन अपर समाहर्ता सुपौल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। मेला में एक कस्टम हायरिंग केंद्र उठाव हुआ श्रीमति इंदु देवी को चार लाख अनुदान का डमी चेक प्रदान किया गया।अपर समाहर्ता द्वारा संबोधन में मेला में उपस्थित कर्मियों को नए तकनीक वाले यंत्रों के बारे में कृषकों जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया दिया गया। साथ ही उपस्थित कृषक बंधु को समय पर खेती करने हेतु यंत्र का उपयोग करने को बोला गया । मेला में जिला कृषि पदाधिकारी,वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र सुपौल,अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सुपौल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, रामचंद्र प्रसाद यादव, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार आदि उपस्थित हुए।




