रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिला कमेटी के द्वारा पार्टी स्थापना दिवस पुरानी एल आई सी ऑफिस के प्रांगण में दिन के 12:00 बजे से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कामरेड मोहम्मद अकबर ने किया। पार्टी मधुबनी जिला का तीसरा स्थापना दिवस के अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा कि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेताजी के द्वारा प्रतिपादित समाजवाद की मूल अवधारणा के रूप में मानवतावाद में दृढ़ विश्वास रखता है। जिसमें निम्नलिखित तथ्य शामिल है। मानवतावाद किसी भी धार्मिकता, सांप्रदायिकता, और कट्टरवादिता, से ऊपर है भारतीय सभ्यता के बहु सांस्कृतिक , लोकाचार में राष्ट्रीय, पुनरुत्थान बाद और धर्मनिरपेक्षता शामिल है धर्म जाति नस्ल संप्रदाय एवं संस्कृति से ऊपर उठकर भारतीय जनता में तीव्र परिवर्तन कामी वैज्ञानिक दृष्टिकोण द्वारा समानता स्थापित हो देश के संपूर्ण उत्पादन और वितरण प्रणाली का सामाजिक करण हो कपटपूर्ण अवसर वादिता, और आजीविका से परे राजनीतिक एवं वैचारिक ,स्पष्टता हो बिहार विधानसभा चुनाव में अहंकार का हार हुआ है। जिस तरह से इस विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट वामपंथी दलों में एक दूसरे को समर्थन नहीं देकर बुर्जुआ दल के पीछे-पीछे चलना इस बार के चुनाव में वामपंथी दलों को राष्ट्रीयता ही नही बचा,ना ही क्षेत्रीयता रहा।मधुबनी जिला कमेटी को तीसरा स्थापना दिवस मनाने से पहले से पार्टी 3 साल में लगातार संघर्ष करते रहे हैं। आगे भी संघर्ष का फैसला लेने के लिए राज्य कमेटी की ओर से शुभकामना एवं बधाई दिया। जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कामरेड बेचन राम ने कहा कि पार्टी भारत में संप्रभुता का गणतंत्र की समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापना में विश्वास रखता है। पार्टी का लगातार जिला क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। 3 साल के भीतर पार्टी के अंदर कुछ साथी को साथ छोड़ने के बावजूद जिला के अंदर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ताओं एवं नेत्रीत्वकारि लगे रहे। पार्टी का जनाधार जिले के सभी 21 प्रखंडो में लगातार बढ़ रहा है। राज्य कमेटी के द्वारा मुझ पर जो विश्वास किया गया इसके लिए राज्य कमेटी को आभार व्यक्त करता हूं। जिला पार्टी विधानसभा चुनाव भी बेनीपट्टी से लड़ा, जहां से मुझे उम्मीदवार बनाया गया और पार्टी मजबूती के साथ चुनाव को लड़ा। लोगों के बीच नेता जी सुभाष चंद्र बोस और चुनाव चिन्ह शेर छाप को मतदाता द्वारा हाथों हाथ लिया गया, लेकिन धन बल जन बल पर हावी रहा। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष पंचू पासवान, जिला सचिव गुड्डू मंडल , लाल मंडल, रामगुलाम पासवान, सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वही स्थापना दिवस कार्यक्रम में दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




