मधुबनी- ब्राउन सुगर हथियार जिंदा कारतूस व चोरी की बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ब्राउन सुगर अवैध हथियार दो देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस व चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ ताक में करें अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधीयों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के द्वारा मामले में की गई कार्रवाई में मिली सफलता को लेकर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी दिया गया। जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में सघन गस्ती और अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में भारत नेपाल बॉर्डर के पास अर्राहा गांव के समीप नेपाल की ओर से आने वाले वाहनों और जाने वाले वाहनों यानी की आवागमन कर रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी जो पूर्व में अपराध करके नेपाल भाग गये थे। वह क्षेत्र में है पुलिस उन अपराधियों के गिरफ्तारी हेतू लगातार छापेमारी कर रही थी। सूचना के आधार पर जयनगर थाना क्षेत्र के अर्राहा इंडो नेपाल बोर्डर के समीप सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति सवार देखा गया। मोटरसाइकिल रोक कर चेकिंग करने पर तीनों के पास से मादक पदार्थ ब्राउन सुगर और दो अवैध हथियार दो देशी कट्टा, पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस तलाशी के दौरान बरामद करते हुए मामले में मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बरामद ब्राउन सुगर, हथियार , कारतूस व मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु थाना लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद लगभग 50 ग्राम ब्राउन सूगर और दो देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस और चोरी का एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों का पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव का लगभग 40 वर्षीय संजय कुमार उर्फ संजय सिंघानिया और कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव का लगभग 25 वर्षीय अमरजीत कुमार एवं जयनगर थाना क्षेत्र भेलवा टोले का लगभग 25 वर्षीय मोहम्मद गुलशाद के रूप मे किया गया है। तीनो पकड़े गए शातिर अपराधी है। तीनो के पास से अलग अलग मात्रा में लगभग 50 ग्राम ब्राउन सुगर और अमरजीत व संजय के पास से अवैध हथियार दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अमरजीत और संजय का अपराधीक इतिहास रहा है। विगत महीने जयनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट में गिरफ्तार अपराधीयों की संलिप्तता है। अमरजीत का संलिप्तता कलुआही लूटकांड में भी है। वही संजय उर्फ संजय सिंघानिया पर मधुबनी जिला क्षेत्र के जयनगर , बाबूबरही, कलुआही, खजौली, राजनगर में कई अपराधीक मामले दर्ज है। इससे पूर्व भी गिरफ्तार संजय और अमरजीत जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी जिले के शातिर अपराधी है। गिरफ्तार अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया।

Join us on: