अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान मची भगदड़,मोकामा की दो छात्रा जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ अनुमंडल के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में यूजी सेमेस्टर 1 के एग्जाम में गेट से अंदर घुसने के दौरान मची भगदड़ में दो छात्राएं कुचल गई। हाथीदह की एक छात्रा का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। प्रवेश के दौरान छात्रों ने मुख्य गेट पीटना शुरू कर दिया था। मुख्य गेट पर तैनात गार्ड ने गेट अचानक खोल दिया। तभी अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मच गई। सभी छात्र और छात्राएं एक ही गेट से जल्दी एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए भागी। इसी दौरान हाथीदह की साक्षी कुमारी भगदड़ में गिरकर कुचल गई और छात्र उसके ऊपर से निकलते चले गए। वह भगदड़ के कारण बेहोश होकर नीचे गिर गई। तभी कॉलेज के दो शिक्षकों ने उसे किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला और बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्रा की हालत अब स्थित बताई जा रही है।
बाइट पीड़ित छात्राएं

Join us on: