रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
वैशाली जिले के हाजीपुर में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री-सह-गृह मंत्री, राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 15 दिसंबर 2025 को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार पटेल सेवा सदन कार्यालय परिसर, सांची पट्टी, टंगौल चौक के निकट संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 1 बजे किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी माननीय डॉ. लाल बाबू सिंह, सचिव, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति, पटना (बिहार) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस मौके पर डॉ. लाल बाबू सिंह द्वारा सरदार पटेल सेवा सदन के भवन निर्माण कार्य में सहयोग के रूप में चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को समाज सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
बाईट- डॉ एल बी सिंह




