बेगूसराय- 25 फ़ीट नीचे तहखाना बनाकर छिपा था गबन का आरोपी, पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

पुलिस के लिए सर दर्द बना गबन के आरोपी ने छुपने के लिए घर में ही बना लिया 25 फीट का तहखाना। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सातिर अपराधी को तहखाना से किया गिरफ्तार। तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी एक निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार स्वर्गीय गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र त्रिपुरारी कुमार ने 36 लाख का किया है सरकारी अनाज का गबन। लंबे समय से थी पुलिस को इनकी तलाश।
भी ओ – बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को नायाब तरीके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अपराधी त्रिपुरारी कुमार पर गबन के दो मामले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास तक की वारदात शामिल है। तेघरा के डीएसपी ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि वह अपने घर के आस-पास ही देखे जा रहे हैं। लेकिन जब पुलिस छापेमारी करने जाती थी और घर की तलाशी लेती थी तो यह फरार पाए जाते थे। लेकिन बीती रात पुलिस ने बारीकी से जब घर की छानबीन की तो घर में ही एक तहखाना बनाकर उस पर पटरा लगाया गया था जिसके अंदर त्रिपुरारी कुमार छुप कर रहते थे । इस बार बारीकी से छानबीन करने पर इन्हें तहखाना से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी से पूछताछ कर रही है। एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट – कृष्ण कुमार – डीएसपी तेघड़ा

Join us on: