रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर : मुंगेर पुलिस और एसटीएफ पुलिस के सहयोग से गंगा पार दियारा इलाके बिंद टोली भेलवा दियारा में छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित हथियार सहित हथियार बनाने के उपक्रम के साथ एक कारीगर को किया गिरफ्तार। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया की गुप्त सूचना मिली की मुफसिल थाना क्षेत्र इलाके के गंगा पार दियारा इलाके में अवैध तरीके से कुछ लोग मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे है इसी सूचना पर एसटीएफ और मुंगेर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी जंहा पुलिस ने तीन देशी पिस्टल दो अर्धनिर्मित पिस्टल छह मैगजीन, तीन जिन्दा कारतूस, एक ड्रिल मशीन चार बेस मशीन सहित हथियार बनाने के उपक्रम को बरामद किया है। उन्होंने कहा की इस मामले में एक कारीगर मो फैयाज को गिरफ्तार किया जो मुफसिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव कारहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया जिसमें एक गिरफ्तारी हुई है और तीन लोग फरार चल रहे है। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुका है और 5 से 6 महीने से दियारा में मिनी गन फैक्ट्री खोल रखी थी जंहा अवैध हथियार को बनाया जा रहा था।
बाइट : अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ




