:- रवि शंकर अमित!
श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिव्यांगजन के लिए नियोजन सहायता स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
आगामी 12 दिसंबर 2025 को संयुक्त श्रम भवन, आई०टी०आई० कैम्पस, पन्हास, बेगूसराय स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से यह विशेष मार्गदर्शन शिविर आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, लाभों तथा रोजगार-संबंधी विकल्पों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएँगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उपयुक्त व्यावसायिक दिशा प्रदान करना और उन्हें नियोजन के अवसरों से जोड़ने में सहयोग करना है।
जिला नियोजनालय, बेगूसराय ने जिले के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इसका लाभ प्राप्त करें। यह पहल दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिसका उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।




