:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल में पत्नी की प्रताड़ना से पीड़ित होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गोलू मोर गांव का रहनेवाला था। उसकी कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह रोज ट्रेन से टाइल्स फिटिंग का काम करने पटना जाता था। गोलू 10 दिन पहले अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। वह परिवार को बिना बताए अपने ससुराल जमुई चला गया। वहां ससुराल के लोगों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया और मारपीट कर भगा दिया। गोलू की कमजोर आर्थिक स्थिति होने के कारण पत्नी साथ रहने को राजी नहीं थी। गोलू के परिजनों का कहना है कि वह पत्नी के इस व्यवहार से काफी परेशान चल रहा था। उसने अपने घर में आकर अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच में जुटी है।




