बाढ़- मवेशी बांधने के विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस ने एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत माधोपुर गांव में मवेशी बांधने के विवाद में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोनेलाल यादव की गिरफ्तारी सकसोहरा थाना क्षेत्र से हुई। वहीं पुलिस दबिश के कारण सोमवार को अभियुक्त सुरज कुमार ने बाढ़ सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि 3 दिसंबर को शाम में माधोपुर गांव में गोलीबारी हुई थी। सुबह मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शाम में फायरिंग की गई थी। इस घटना के मुख्य अभियुक्त सोनेलाल और उनके तीन बेटे नामजद थे बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था और लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी। सूरज कुमार ने पुलिस दबिश के कारण सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और सोनेलाल यादव को आज सकसोहरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त लगातार फरार थे और यह अपना ठिकाना बार-बार बदल रहे थे।
सोनेलाल यादव और उसके बेटे सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है इसमें हत्या के मामले शामिल है। सूरज कुमार बख्तियारपुर थाना के टॉप टेन अपराधी की लिस्ट में शामिल था।

बाइट- आयुष श्रीवास्तव,
एसडीपीओ-2 बाढ़

Join us on: