रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एक एस आई सहित दो महिला पुलिस गंभीर रूप से जख्मी, मामले में तीन गिरफ्तार
मधुबनी जिले के कलुआही थाना मुख्यालय अन्तर्गत रविवार की शाम थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी के सामने एक पक्का मकान में कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट करने की सूचना के आलोक में एएसआई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे थाना पुलिस के ऊपर जान लेवा हमला कर एक एएसआई सहित दो महिला पुलिस को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस मामले को लेकर आरोपी के विरुद्ध दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने मौके से खदेड़ कर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीपुर मजरही निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ ननकु सिंह के पुत्र बरुण सिंह और सौरभ कुमार सिंह उर्फ भोलू ,गौरव कुमार सिंह उर्फ गोलू दोनों पिता बरुण सिंह के रूप में हुआ हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिलती हैं कि कलुआही सीएचसी के ठीक सामने पश्चिम एक पक्के की मकान में थाना क्षेत्र के डीह टोल निवासी प्रेम कुमार पाठक के पुत्र शारदानंद पाठक को हरीपुर मजरही निवासी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ ननकु सिंह के पुत्र बरुण कुमार सिंह के द्वारा अपने कुछ साथी के साथ मिलकर बंधक बनाकर मारपीट कर रहा हैं। बंधक को जब छुड़ाने पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस तो पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी एएसआई संतोष कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया हैं कि सूचना के आलोक में संध्या करीब 6:50 बजे बताए गए जगह के पास मुख्य सड़क पर ही थे तो देखा कि एक व्यक्ति के साथ चार लोग मारपीट कर रहा हैं। इसी दौरान पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति तो मौके से भाग गया। जबकि मौके पर मौजूद वरुण कुमार सिंह के द्वारा गाली गलौज करते हुए पकड़ कर वर्दी फाड़ने लगा। इसी बीच वरुण कुमार सिंह के पुत्र सौरभ कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह पीछे से आकर तेज धारदार हथियार के साथ जान से मारने की नीयत से सर पर हमला कर वहां से दोनों भाग कर कलुआही चौक स्थित लाल सिंह के दुकान में जाकर छिप गया। जहां से दोनों को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उन्होंने अपने आवेदन में बताया हैं कि जब दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा रहे थे। इसी दौरान बरुण कुमार सिंह के छोटा पुत्र गौरव कुमार सिंह अपने चार पांच अज्ञात साथी के साथ मिलकर धक्का मुक्की करते हुए दो महिला सिपाही को मारकर नीचे गिरा दिया जिसके कारण दोनों महिला सिपाही भी जख्मी हो गई।वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन सहनी ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं। वहीं तीनों गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। घटना में शामली अन्य फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही हैं।




