बेतिया- जीएमसीएच में नेत्र विभाग के छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, 5 महीने से नहीं है प्रोफेसर,मरीज बेहाल!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है, जहां बेतिया जीएमसीएच के ओपीडी स्थित नेत्र विभाग के छात्र आज 8 दिसंबर सोमवार सुबह 10बजे से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि पिछले पाँच महीने से विभाग में कोई भी प्रोफेसर नहीं है, जिससे उनकी पढ़ाई और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण पूरी तरह ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार, करीब पाँच महीने पहले तैनात प्रोफेसर ने इस्तीफ़ा दे दिया था, लेकिन इस्तीफ़े का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

विभाग में पढ़ाई बंद होने से चार पीजी छात्रों सहित पैरामेडिकल के छात्रों का भविष्य संकट में है। छात्रों ने बताया कि इस दौरान वे कई बार प्राचार्य, अधीक्षक, स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग पटना तक अपनी समस्या रख चुके हैं। लिखित आवेदन और मौखिक आग्रह के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। हर माह कहा जाता है कि अगले महीने प्रोफेसर आ जाएंगे, लेकिन पाँच महीने बीतने के बाद भी न कोई प्रोफेसर नियुक्त हुआ और न कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

हड़ताल का असर मरीजों पर भी साफ दिख रहा है। दूर-दराज़ से आए मरीज, जिनमें साइको मरीज भी शामिल हैं, इलाज न मिलने से वापस लौट रहे हैं। मरीजों का कहना है कि वे गरीब हैं, ऐसे में अब उनका इलाज कहाँ होगा। छात्रों ने मांग की है कि जल्द से जल्द विभाग में प्रोफेसर की नियुक्ति कर उनकी पढ़ाई व मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था बहाल की जाए।
Byte _ छात्र Byte _ मरीज के परिजन

Join us on: