:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स में सोमवार की संध्या मंसूरचक की ओर से दो बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट कर फरार हो गये। दुकानदार संजीत सोनी ने बताया कि अपराधी एकाएक दुकान में घुस कर आधा शटर गिरा कर मारपीट करने लगा दुकान में रखें चांदी व चांदी के जेंवर कुछ सोना का नाक फूल एवं गल्ला भी लेकर फरार हो गये। घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। हालांकि उक्त घटना में कितनी की संपत्ति की क्षति हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है।थानाध्क्ष गोविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करने में जुट गई है।वहीं घटना की सूचना के बाद गुरदासपुर चौक पर लोगों की भीड़ लग गया ।
बाइट-रजनीश संजीत सोनी, दुकानदार




