बेगूसराय- IOCL में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत के बाद जोरदार हँगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिफाइनरी में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है , जहा एक मजदूर की मौके पर ही मौत। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और मजदूरों ने रिफाइनरी गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया है। आपको बताते चले कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के भीतर काम के दौरान अचानक ऊपर से भारी पाइप गिरने पर मजदूर अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अजीत सिंह बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना गांव के रहने वाले थे और रोज की तरह आज भी मजदूरी करने रिफाइनरी कैंपस पहुंचे थे। जहां शरीर पर अचानक ऊपर से पाइप गिरने के कारण मौत हो गई है। परिजनों कहा है कि कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं देता… यही लापरवाही के कारण हमारा बेटा मर गया। हादसे के बाद मजदूरों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने शव को गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में मजदूर यहां जमा हो गए और रिफाइनरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।हंगामे की खबर मिलते ही मटिहानी विधायक नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर वहीं धरना पर बैठ गए। रिफाइनरी काम तो कराती है, लेकिन मजदूरों को सेफ्टी नहीं देती… आए दिन मौतें हो रही हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी मिलनी चाहिए।फिलहाल रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन गुस्साए मजदूरों का कहना है कि जब तक मुआवजा और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।रिफाइनरी में सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक और मौत के बाद मामला फिर सुर्खियों में है।
बाइट_ परिजन
बाइट _नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह मटिहानी विधायक आरजेडी

Join us on: