मधुबनी- आरएसएस के स्वयंसेवक शताब्दी वर्ष के अवसर पर कर रहे हर घर सम्पर्क!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक हिंदू समाज के लोगों से व्यापक गृहसंपर्क स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा हैं।
जिसमें आगामी माह में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की भी सूचना लोगों को दी जा रही हैं।
संघ के कार्यकर्त्ता प्रत्येक हिंदू समाज के लोगों के घर पहुंच रहे है। स्वयंसेवकों के द्वारा महंथी लाल चौक स्थित मंदिर से प्रस्थान कर सूड़ी स्कूल गली होते हुए किशोरी लाल चौक, रामकृष्ण कॉलेज स्थित विभिन्न फिजिकल एकेडमी से सम्पर्क करते हुए वार्ड नंबर 23 के नजदीक डॉक्टर संजय ठाकुर क्लीनिक स्थित मेरा युवा भारत ( माई भारत) कार्यालय में जिला युवा अधिकारी शुभम जी से संपर्क किए और फिर ओपी गुप्ता कॉमर्स क्लासेज के संघचालक, रामकृष्ण कॉलेज के विभिन्न डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष से सम्पर्क किया गया। जहां पूर्व गणित डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राम शरण पंजियार से संपर्क के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर कार्ययोजना एवं पंच परिवर्तन ( कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्त्तव्य, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण) पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह रामनारायण यादव, जिला प्रचारक बसंत , बस्ती कार्यवाह श्रवण प्रधान , बस्ती पालक पुरुषोत्तम राजपाल , मनोज कुमार मुन्ना, उमेश राजपाल , संजय प्रसाद , विनय पंडित , विवेक प्रसाद , अशोक राम, ज्ञानी सिंह , करुणेश , कन्हैया कापड़ी सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Join us on: