सुपौल-डीएम ने किया कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावास का निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावास, निर्मली का निरीक्षण किया गया! निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा छात्रावास के सभी कमरों, कार्यालय, स्टोर रूम को देखा गया! छात्राओं की उपस्थिति, बच्चों के पठन पाठन, बच्चों को दिये गए वस्त्र, स्वेटर, भोजन मेनू, रसोई मे उपलब्ध नास्ते, स्टोर कक्ष मे उपलब्ध सामग्री इत्यादि का बारीकी के अनुश्रवण किया गया! जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी कक्षाओं की छात्राओं से गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषय में सवाल किया गया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तक पढ़ने को कहा गया! कई बच्चों ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष सही से अपना पाठ दुहराया! कुछ बच्चे हिंदी की मात्रा को सही से नहीं पढ़ पाये! जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शिक्षिका को बच्चों को बोलकर पढ़वाने का निदेश दिया गया! शिक्षक द्वारा बताया गया कि इस कस्तूरबा छात्रावास से पढ़ी हुई कई छात्रा नर्स, शिक्षक, पुलिस विभाग मे अधिकारी (SI ) के पद पर कार्य कर रही है इसपर जिलाधिकारी द्वारा प्रशन्नता व्यक्त की गयी! यहाँ आवासित दो छात्रा के माँ और पिताजी नहीं है जिलाधिकारी महोदय द्वारा इनके लिये कल्याण विभाग और समाजिक सुरक्षा से विभिन्न योजना के तहत लाभ दिलवाने हेतु DPO SSA को निदेश दिया गया!जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय कक्ष में लगे उपकरण, cctv कैमरा, टीवी इत्यादि को देखा गया! मुख्य द्वार का एक कैमरा जिसका प्लग रंग पेंट के कारण खोल दिया था इसपर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों की सुरक्षा के कारण नाराजगी व्यक्त की गयी! पेयजल का मशीन ख़राब देखा गया जिसपर नाराजगी व्यक्त की गयी! इसे दो दिन के अंदर ठीक कर फोटो भेजने का निदेश दिया गया इसके लिये वार्डन और संचालक को स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया! निरीक्षण के क्रम मे विद्युत के वैकल्पिक व्यवस्था के बारे मे पूछे जाने पर उपस्थित कर्मी द्वारा बताया गया की इन्वर्टर और 2 बैटरी की व्यवस्था है जिलाधिकारी द्वारा बैटरी, इन्वर्टर इत्यादि को देखा गया! निरीक्षण के क्रम मे बच्चों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया और बच्चों के पठन पाठन के लिये विद्यालय से शिक्षकों की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया! जिलाधिकारी द्वारा सभी कस्तूरबा की जानकारी ली गयी एवं निदेश दिया गया कि वे जल्द हीं दूसरे कस्तूरबा छात्रावास विशेषकर सुपौल शहरी और ग्रामीण, पिपरा, सरायगढ़ का भी अनुश्रवण करेंगे।

Join us on: