रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
ऑल इंडिया त्लोको रनिंग स्टाफ एसोसियशन के केन्द्रीय कमिटी के आह्वान पर भारसीय रेलवे के सभी मंडल कार्यालयों की भाँति समस्तीपुर मंडल कार्यालय के समक्ष 48 घंटे का सामूहिक भूख हड़ताल!
समस्तीपुर मे रनिंग स्टॉफ के साथ हो रहे दोहरा व्यवहार के कारण भूख हड़ताल 48 घंटा के लिए किया गया है।
यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष एलारसा समस्तीपुर मे अशोक कुमार ” की अध्यक्षता में की जा रही है। इस 48 घंटे के सामुहिक भूख उपवास कार्यक्रम में मंडल के सभी लोको पायलट भूखे रहकर गाड़ी परिचालन को संरक्षित तरीके से करने का प्राश्वासन रेल प्रशासन को दिया है। साथ ही मंडल प्रशासन से संगठन यह अपटिव कर रहा हूँ कि भूखे रहने के कारण यदि किसी लोको पायलट के स्वास्थ्य में कोई समस्या आती है तो उसके लिए प्रशासन आवश्यक चिकित्सा सेवा अविलंव डपलब्ध करवाने की व्यवस्था दुरूस्त रखें ताकि कोई अनहोनी नहीं हो पाए। भूख हड़ताल के कार्यक्रम से पूर्व लोको रनिंग स्टाफ अपनी जायज मांगों को लेकर विगत वर्षों में क्रमवार लॉबी, मंडल कार्यालय, जोनल कार्यालय के समक्ष एक दिवसिय धरना-प्रदर्शन कर चुका है। अंततः 48 घंटे का सामूहिक उपवास का निर्णय लेना पड़ा है। इसके बाद भी अगर भारत सरकार माँगो को पूरा नहीं करती है तो केन्द्रीय कमिटी के आह्वान होने पर रेल रोकने पर रनिंग स्टाफ को मजबूर होना पड़ेगा। मुख्य माँगे –
① किलोमीटर भत्ता को TA बढ़ोतरी के सापेक्ष में दि० 01.01.2024 से 25% वृद्धि किया जाए तथा साथ ही एरियर भी दिया जाए।
② किमी भत्ता के 70% भाग को आयकर से छूट दिया जाए।
⑤ रनिंग स्टाफ के आवधिक विश्राम को 16 घंटा + 30 घंटा यानि कुल 46 घंटा किया जाए।
④ सिग्नल पासिंग एर डेंजर के केस में रिमूवल की सजा को समाप्त किया जाए।
⑤ संरक्षा एवं सुरक्षित परिचालन के उद्देश्य से रनिंग स्टाफ की आधिकतम ड्यूटी आवरी एक स्ट्रैच में 08 घंटे तक सीमित की जाए।
सिस्टर लॉबी के नाम पर रनिंग स्टाफ के ड्यूटी आवर्स से घंटे दो घंटे की कटौती को अविलंब रोका जाए।




