मधुबनी- अवैध हथियार मैगजीन कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई अवैध हथियार मैगजीन कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

एस पी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गुप्त सूचना पर मधुबनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई अवैध हथियार, मैगजीन एवं कारतूस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक मधुबनी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया। वही पकड़े गए अपराधियों का पहचान
नितेश मुखिया, पिता कुलदेव मुखिया, गांव बनगामा, थाना नरहिया, जिला मधुबनी।
अभय कुमार चौधरी, पिता स्वर्गीय श्रवण चौधरी, गांव अरेर सिनुवाड़ा, थाना-अरेर, जिला-मधुबनी। सुमन कुमार ठाकुर, पिता उमेश ठाकुर, गांव अरेर सिनुवाड़ा, थाना अरेर, जिला मधुबनी के रूप मे बताया गया। इन अपराधियों के तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाईकिल, दो मोबाईल बरामद किया गया।
आगे जानकारी देते हुए एस पी ने बताया दिनांक-18.11.2025 को नरहिया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम बनगामा में दहशत फैलाने के उदेश्य से एक व्यक्ति नितेश मुखिया, द्वारा किसी अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की जा रही है। उक्त सुचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नरहिया थाना की पुलिस टीम उक्त घटनास्थल पर पहुँची तो पुलिस कि वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जैसे पुलिस बल की सहयोग से पकड़कर नाम/पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम नितेश मुखिया, पिता कुलदेव मुखिया बताया। जब उनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह घबराने लगा। तत्पश्चात तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी कट्टा, 08 गोली एवं 01 खोखा बरामद किया गया। अवैध हथियार एवं गोली के संबंध में जब पुलिस द्वारा वैध कागजात की मांग की गई तो इनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में नितेश मुखिया के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि ईस हथियार से लोगो को डरा-धमका कर मैं अपना दबदबा बनाना रखना चाहते थे। तदोपरांत बरामद सामान की जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया एवं उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया एवं नरहिया थाना कांड सं0-104/25 दिनांक-18.11. 2025 धारा-25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
वही एस पी ने आगे बताया है कि दिनांक-18.11.2025 की रात्रि अरेर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की अरेर चौक पर 02 व्यक्ति किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सुचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अरेर थाना की पुलिस टीम बताए गए स्थल पर पहुँची तो पुलिस कि वाहन को देखकर दो व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़कर नाम/पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम अभय कुमार चौधरी एवं सुमन कुमार ठाकुर बताया। पुलिस द्वारा तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से मैगजीन के साथ 01 देशी पिस्टल प्राप्त हुआ। उक्त हथियार के संबंध में इनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तदोपरांत बरामद सामान जप्त करते हुए दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अरेर थाना कांड सं0-114/25, दिनांक-18.11.2025 आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
लोगों से अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मधुबनी पुलिस अपराध नियंत्रण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Join us on: