रिपोर्ट – अमित कुमार!
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर जो भरोसा जताया है, यह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार का अपमान करने वाले, सनातन संस्कृति पर चोट करने वाले लोगों का परिणाम हैं।
विजय सिन्हा ने कहा कि भगवान भास्कर और छठी मैया को नौटंकी कहने वाले आज खुद नौटंकी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज जिन्होंने छठी मैया का अपमान किया, उनका शक्ति छिन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहारी के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत का जो सम्मान करेगा, वही बिहार पर राज करेगा।
रोहिणी आचार्य के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह सनातन का अपमान है। उन्होंने कहा कि बेटी, बहन और मां हमारे संस्कृति का सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि जहां बेटियों के आंख से आंसू निकलते हैं, वहां सुख और शांति नहीं रहता है। लालू प्रसाद यादव की चुप्पी पर उन्होंने कहा कि वे जिंदा लाश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में एक बाप के बेटी का अपमान हो, उस घर का परिणाम ऐसा ही होता है।




