रिपोर्टर :- विकास कुमार!
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत।
खबर सहरसा से है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो दिन पहले बाइक से ससुराल जा रहे युवक को एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के तेलियाहाट रोड इस्लामिया स्कूल के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज यादव अपने ससुराल बेटी के छटियारी में शामिल होने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी और फरार हो गया।
गंभीर हालत में मनोज को प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नट्टीगढ़ वार्ड 1 निवासी दुख यादव के 26 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वाहन और चालक की पहचान में जुट गई है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
BYTE :- प्रमोद कुमार मृतक का बड़ा भाई।



