बिहार की जनता ने फिर से डबल इंजन की सरकार को दिया समर्थन- विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एग्जिट पोल के रुझान पर कहा है कि बिहार की जनता ने फिर से डबल इंजन की सरकार को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और बिहार की जनता ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के लिए एनडीए पर विश्वास किया हैं।

विजय सिन्हा ने विपक्ष के सवालों पर कहा कि वे पहले से ही चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब परिणाम सामने आने पर उन्हें स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखाया है और रिकॉर्ड मतदान किया है।

विजय सिन्हा ने दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपने पर कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, और सरकार आतंकवाद और उग्रवाद पर नजर रखे हुए है। उन्होंने विपक्ष से संवेदनशील मुद्दों पर राष्ट्र के साथ खड़े होने की अपील की।

Join us on: