रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की रहिका हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित
देश का विकास सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ हर क्षेत्र में हो रहा है
महिलाओं को दिए पैसे नहीं लिए जाएंगे वापस
मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा अंतर्गत रहिका प्लस टू स्कूल मैदान में गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, लालू यादव ने जिस बिहार को जंगलराज में धकेल दिया था। उस राज्य को एनडीए और नीतीश कुमार ने विकसित राज्य बना दिया। देश भर क्षेत्र में विकास कर रहा है। भाजपा को लोगों ने वोट दिया तो अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। अब सीता मैय्या का मंदिर बनेगा। अयोध्या से सीधे सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन होगा। जिस पर वंदे भारत ट्रेन चलेगा। जो लोग अयोध्या जाएंगे, वो लोग सीतामढ़ी भी आएंगे। देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं ने अपना मदान करने के लिए किया है। बिहार से राजद-कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। आप लोग भूल से भी इधर उधर नहीं कीजियेगा, नहीं तो जंगलराज लौट आएगा। जनसभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभू जी झा ने किया। जबकि मंच संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रजित यादव ने किया। कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री मोहन यादव को एनडीए नेताओं ने मखाना का माला व मिथिला परम्परा के अनुसार पाग- दोपट्टा देकर सम्मानित किया। इस दौरान एन डी ए नेताओं ने सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को बोट देने के लिए अपील किए। वही इस कार्यक्रम में राजद छोर कर भाजपा में आधे दर्जन से अधिक लोगों ने मोहन यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।



