कैसे सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल बना आरा का कलेक्ट्रेट तालाब?

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चारों तरफ माहौल भक्तिमय हो गया है। जग-जग बज रहे छठ गीतों से पूरी तरह से इलाका गूंज रहा है। वहीं छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। भोजपुर जिले में भी इसको लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। भोजपुर जिले के आरा शहर के बीचो-बीच रमना मैदान के पास स्थित कलेक्ट्रेट तालाब सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल है। जहां इस सूर्य मंदिर घाट पर लाखों की संख्या में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित करते हैं। वहीं छठ पूजा को लेकर कलेक्ट्रेट तालाब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है और छठ पूजा करने वाले लोगों के परिवार के सदस्य छठ घाट के निर्माण में जुटे हुए हैं। छठ घाट की साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस भगवान भास्कर के पर्व में साफ सफाई का खासा महत्व है। जिसको लेकर सभी लोग यहां अपने-अपने घाटों की सफाई में जुट गए हैं। छठ पर्व को लेकर चारों तरफ माहौल एवं नजारा अलग दिख रहा है। इस छठ घाट पर एक तरफ सूर्य मंदिर तो दूसरी तरफ मस्जिद तो तीसरी तरफ गिरजाघर है। जिससे यहां एक अलग ही माहौल दिखता है।

Join us on: