आठ बार विधायक रहे, फिर भी नहीं हुआ विकास, निर्दलीय उम्मीदवार का विधायक पर आरोप!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी रणविजय सिंह ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़का लौहर गांव पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रणविजय सिंह ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि किसने विकास किया और किसने सिर्फ वादे किए। उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि आठ बार विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं हुआ। आज भी गांव की सड़कें जर्जर हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और बिजली-पानी की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने विकास की नई इबारत लिखी है और अब हर गांव में सड़क, नाली और प्रकाश की व्यवस्था पर प्रकाश डाला है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार अवसर जनता के हाथ में है, अब विकास की रफ्तार को तेज करना है। जनसंपर्क के दौरान रणविजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

Join us on: