सहरसा के वीर कुंवर सिंह चौक पर तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के वीर कुंवर सिंह चौक पर शनिवार देर रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते तीनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रभावित दुकानों में एक मुर्गा दुकान, एक कंप्यूटर दुकान और एक अन्य दुकान शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी होगी।

Join us on: