रिपोर्ट- अमित कुमार
चिराग पासवान ने कहा महागठबंधन धराशाई हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के पांचों दलों ने समय रहते सीटों का बंटवारा, प्रत्याशी चयन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो उनकी एकजुटता की ताकत को दर्शाता है।
चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने घटक दलों को साथ नहीं रख पा रहा है, इसलिए बिहार की जनता को कैसे जोड़ पाएगा। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को एनडीए के नेता दिवाली मनाएंगे, जबकि महागठबंधन के नेताओं के लिए वह दिन निराशा का होगा।
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि महागठबंधन के घटक दल अब एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने राजनीति में पहली बार ऐसा देखा है कि गठबंधन के भीतर इतना गहरा विवाद हो। उन्होंने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव मैदान में उतरने पर कहा कि हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।




