परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली स्वार्थी लोगों का समूह है महागठबंधन- नित्यानंद राय!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ की। राजनीति के लिए बना है और इसमें शामिल पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस भ्रष्टाचार, घोटाले और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जानी जाती हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार का विकास और व्यवस्था महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने स्वार्थ को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के काम से बिहार की जनता खुश है और वह एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है।

नित्यानंद राय के बयान से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा महागठबंधन पर हमलावर है और उसे घेरने की कोशिश कर रही है। बिहार में महागठबंधन और एनडीए के बीच राजनीतिक तनातनी बढ़ती जा रही है, जिसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।

Join us on: