आरा-छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्राओं ने छठ गीतों से बांधा समा!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा!

आरा शहर के चंदवा स्थित अनमोल पब्लिक स्कूल में शनिवार को लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छठी से लेकर नौवीं कक्षा तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुति दी और नृत्य व नाट्य के माध्यम से सूर्य उपासना के इस पर्व का महत्व बताया। मंच पर केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव जैसे भजन गूंज उठे तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। नौवीं कक्षा की छात्रा अंतरा पांडेय ने बताया कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि वे इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सबसे कठिन और पवित्र पर्व छठ पूजा को प्रदर्शित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हर स्कूल में होने चाहिए ताकि नई पीढ़ी को इस पर्व के संस्कार और महत्व की जानकारी मिल सके। नौवीं की छात्रा प्रिया कुमारी कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है। वहीं स्कूल की शिक्षिका माला तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, श्रद्धा और सांस्कृतिक समझ विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Join us on: