जन सुराज के डॉक्टर विजय गुप्ता ने आरा सीट से किया नामांकन दाखिल!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

भोजपुर जिले के आरा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी से उम्मीदवार के रूप में डॉक्टर विजय गुप्ता नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉक्टर गुप्ता ने समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए आरा के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, आरा सीट से जन सुराज पार्टी के टिकट के लिए कई दावेदारों के नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन अंततः पार्टी ने डॉक्टर विजय गुप्ता पर भरोसा जताया। वे शहर के जाने-माने डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। लंबे समय से वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे रहे हैं।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉक्टर विजय गुप्ता ने कहा कि वे आरा की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आए हैं। नामांकन के दौरान शहर में जन सुराज कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से डॉक्टर विजय गुप्ता का स्वागत किया।

Join us on: